Hina Khan: शिमरी गाउन में जलवा बिखेरती नजर आईं हिना खान, देखें तस्वीरें

Hina Khan
Hina Khan: भारतीय सिनेमा में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स(Filmfare Awards) बहुत ही महत्वपूर्ण ऑवर्डस में से एक माना जाता है। जिसका आयोजन बीती रात हुआ। जहां सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। बेस्ट एक्टर के राजकुमार और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट को ऑवर्ड दिया गया। वहीं इस अवॉर्ड नाइट में कई हसीनाओं के स्टाइलिश अवतार देखने को मिले। एली बिट्टन के शिमरी गाउन में हिना खान ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। हिना ने रेड कार्पेट पर बेहद बोल्ड अंदाज में जलवा बिखेरा। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
हिना खान का कातिलाना अंदाज देख हर कई लोग हैरान है। हिना खान ने पीले रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी थी। इस फिगर-हगिंग आउटफिट में डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं इस ड्रेस में येलो और ऑरेंज कलर का सीक्वेंस ऐड किया गया था। इसमें जोड़े गए फ्रिंज इसे काफी स्टाइलिश बना रहे थे।
इस गाउन में सेक्विन के साथ बीड्स भी ऐड किए गए थे, जो इसे एक शिमरी आउटफिट बना रहे थे। वहीं इसमें जोड़े गए फ्रिंज उन्हें और भी क्लासी लुक दे रहे थे। आउटफिट में थाई-हाई स्लिट में वह अपनी टोन्ड टांगों को फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस टाइट फिटिंग ड्रेस में हिना ने अपने साइड कर्व्स को जमकर फ्लॉन्ट किया और उनका टोन्ड एब्डोमिन भी हाईलाइट हुआ। उनका गाउन बैकलेस था, जिसमें वो बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
हिना ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स पहने थे। स्टेटमेंट रिंग्स और स्ट्रैपी हील्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे। जबकि मेकअप के लिए बालों को हैवी फाउंडेशन, न्यूड लिप शेड, स्लीक आईलाइनर और आईशैडो के साथ हाफ पोनीटेल में स्टाइल किया गया था।
ये भी पढ़े:‘The Kerala Story’ पर क्या है राजनीतिक जंग? क्यों हो रही फिल्म पर बैन की मांग?