Delhi NCR Weather Today : दिल्ली-NCR में रविवार को मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकता है. शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी फिर परेशान कर सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, सप्ताहांत में बारिश की संभावना नहीं है.
राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार को तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
सुबह 6 बजे के बाद से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. फिलहाल तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस है और बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि नमी का स्तर 77 प्रतिशत दर्ज किया गया है.
31 अगस्त को बढ़ेगी नमी, फिर मिल सकती है राहत
महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को मौसम में नमी और बढ़ने की संभावना है. इस दिन तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आर्द्रता 70 से 85 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
सितंबर की शुरुआत में गिर सकता है पारा
1 और 2 सितंबर को मौसम में हल्की गिरावट के संकेत हैं. दोनों दिनों में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने इन दिनों भी किसी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें- ‘Awarapan 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू, आइसोलेशन की सलाह, बेंगलुरु शो कैंसिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप






