मनोरंजन

‘Awarapan 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू, आइसोलेशन की सलाह, बेंगलुरु शो कैंसिल

अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। रांची से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। इसी बीच उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अभिनेता लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

Awarapan 2 : फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच अभिनेता इमरान हाशमी की तबीयत खराब हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतते हुए आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इमरान हाल ही में काम के सिलसिले में रांची गए थे, जहां से लौटने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराई।

तबीयत खराब होने पर कैंसिल किया शो

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह बेंगलुरु में होने वाले अपने शो में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने बताया था कि कार्यक्रम रद्द नहीं बल्कि आगे के लिए टाल दिया गया है और नई तारीख पर वह दर्शकों से मिलेंगे।

‘G9’ की शूटिंग में व्यस्त थे अभिनेता

जानकारी के अनुसार, इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘G9’ की शूटिंग में भी व्यस्त थे। रांची से लौटने के बाद उन्हें लगातार अस्वस्थ महसूस हो रहा था, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई।

‘आवारापन 2’ को मिल रही शानदार सफलता

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी इन दिनों ‘आवारापन 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

ये भी पढ़ें- Poco X8 Series की लॉन्च डेट फाइनल, 10,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचेगा धमाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button