मनोरंजन

पवन सिंह की पत्नी ज्योति का पति पर तंज? सहेलियों ने भी लिए मजे

Jyoti Singh : भोजपुरी पावरस्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ज्योति सिंह सिंदूर खेला के बाद अपनी बहन जूही सिंह और सहेलियों के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं. इस दौरान बातचीत में उन्होंने अपनी बहन के लिए अच्छे पति की कामना की. हालांकि, इस बातचीत में कहीं भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं.

वायरल वीडियो में ज्योति सिंह की बहन जूही सिंह की शादी को लेकर बातचीत हो रही है. इस दौरान एक सहेली भोजपुरी में कहती है, “हे माता हमार सखी के मांग लाल क द…” इस पर ज्योति सिंह जवाब देती हैं, “नहीं माता, अच्छा पति मिले तब ही लाल करिएगा… नहीं तो ऐसे भी ठीक है…”

इसके बाद जूही सिंह कहती हैं, “आप सब लोग मनाएं कि मेरा पति अच्छा आए… नहीं तो मत आए…”

इस पर ज्योति सिंह अपनी बहन के लिए अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए कहती हैं कि माता रानी उसे बहुत अच्छा पति दें, उन्होंने कहा, “पैसे वाला दें चाहे मत दें, स्वभाव का अच्छा हो, लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला न हो.” इस पर उनकी एक सहेली कहती है, “थूक के चाटे वाला ना होखे…”

पवन सिंह से जोड़कर देख रहे लोग

वीडियो में पवन सिंह का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन ज्योति सिंह की बातों को सोशल मीडिया पर उनके पति से जोड़कर देखा जा रहा है. सहेलियों के साथ हंसी-मजाक का यह वीडियो दुर्गा पूजा के मौके का बताया जा रहा है.

आपको बता दें कि हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने माफी मांगी थी. इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को बाबू और बेटा कहा था. साथ ही अक्षरा के पिता को भैया और मां को भाभी कहकर संबोधित किया था. कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना किसी का नाम लिए प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने लिखा था, ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान’.

अब ज्योति सिंह का अपनी बहन और सहेलियों के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

ये भी पढ़ें- अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी- अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button