Punjab

डीजीपी पंजाब ने 100वें जन्मदिन पर आईपीएस जगजीत सिंह बावा को दी बधाई

DGP Gaurav Yadav : डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने आज 1951 बैंच के सेवामुक्त आईपीएस अधिकारी जगजीत सिंह बावा को उनके 100वें जन्मदिन मौके शुभकामनाएं दी है।

डीजीपी ने अपने एक्स हैंडल (पहले टविट्टर) पर पोस्ट में कहा कि इंडियन पुलिस सर्विस के पंजाब कैडर की प्रमुख हस्ती बावा अधिकारियों की एक पीढ़ी का नेतृत्व करते है, जिन्होंने पेशेवर, सैद्धांतिक और निडर पुलिसिंग की मज़बूत नींव रखी। उन्होंने लिखा कि पंजाब कैडर लंबे समय से अपनी समर्पित सेवा भावना, लीडरशिप और देश प्रति योगदान के लिए प्रशंसा का पात्र रहा है और बावा पंजाब कैडर के आई.पी.एस. अधिकारियों की पहली कतार की हस्तियों में से एक है।

पूरी पुलिस फोर्स ने दी शुभकामनाएं

बताने योग्य है कि विशेष डीजीपी हैडक्वाटर एस.एस.श्रीवास्तव और डीआईजी परसोनल अमनीत कौंडल ने वैटर्न अधिकारी के साथ उनके निवास स्थान पर मुलाकात करके उनको पूरी पुलिस फोर्स की तरफ से शुभकामनाएं दी।

एएसपी और एसपी के तौर पर निभाई सेवाएं

जगजीत सिंह बावा ने 13 जुलाई, 1951 को अपना सेवाकाल शुरू किया और एसएसपी फ़िरोज़पुर के तौर पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने अलग- अलग जिलों में एएसपी और एसपी के तौर पर सेवाएं निभाई। उन्होंने डीआईजी और आईजीपी के तौर पर भी कई महत्वपूर्ण पदो पर काम किया और आईजीपी पंजाब के तौर पर भी सेवा निभाई।

1985 को हुए सेवामुक्त

इसके बाद उनको 27 सितम्बर, 1977 को केंद्रीय डैपूटेशन पर नई दिल्ली में डायरेक्टर सीबीआई नियुक्त किया गया। बावा को सेवामुक्ति की आयु के बाद सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया और फिर 28 फरवरी, 1985 को वह सेवामुक्त हो गए।

उच्च स्तर को कायम रखा विश्वास

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आईजीपी पंजाब और डायरेक्टर सीबीआई के तौर पर अपनी मिसाली सेवा के द्वारा बावा ने इमानदारी, संस्थागत ताकत और जनतक विश्वास के उच्च स्तर को कायम रखा। उन्होंने कहा कि बावा का जीवन और करियर लगातार अधिकारियों को प्रेरित करता आ रहा है।

डीजीपी ने आगे कहा कि जब हम आज बावा का 100वां जन्मदिन मना रहे है, पंजाब पुलिस देश प्रति ड्यूटी, सम्मान और सेवा के लिए उनके प्रति अपना गहरा मान- सम्मान व्यक्त करती है।

ये भी पढ़ें- Child Abuse Case : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर कुकर्म के गंभीर आरोप, मामला दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button