Delhi NCRबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 18 की मौत, 37 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Malviya Nagar Restaurant Fire : दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 37 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई और कई लोग रेस्टोरेंट के बेसमेंट में फंस गए। बताया जा रहा है कि उस बिल्डिंग में होटल और रेस्टोरेंट दोनों का संचालन किया जा रहा था। इमारत के बेसमेंट में भी कमरे बने हुए थे। घटना के समय बिल्डिंग में 50 से ज्यादा लोगों के मौजूद होने की बात कही जा रही है।

बचाव अभियान में 37 लोग सुरक्षित

बिल्डिंग से अब तक करीब 37 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि आग की सूचना दिल्ली दमकल विभाग को लगभग सुबह 8:50 पर दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का कार्य जारी है। दमकल विभाग के द्वारा बेसमेंट से तीन लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें कैट एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग और इस रेस्टोरेंट में फंसे हो सकते हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग लगातार बचाव अभियान में जुटे हैं।

मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया। इमारत के निचले हिस्से में एक होटल या रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था। प्रथम दृष्टया में होटल के कारण ही आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की गहनता से की जाएगी जांच

एसडीएम ने बताया कि होटल को किसी अन्य लाइसेंस के आधार पर चलाया जा रहा था। हादसे के दौरान BSES ने बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे आग फैलने से रोकने में सहायता मिली। फिलहाल दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। जिसके बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ‘बदतमीज और घमंडी’, हर्षा भोगले का वायरल वीडियो पर फूटा गुस्सा, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button