Advertisement

50MP फ्रंट कैमरे के साथ आज भारत में लॉन्च होगा वीवो V29e स्मार्टफोन, स्लिमेस्ट 3D कर्व स्क्रीन का दावा

Share
Advertisement

चीनी टेक कंपनी वीवो आज भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन वीवो V29e का लॉन्च करेगी। कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के बारे में टीज़ किया है। टीज़र के अनुसार, वीवो V29e में 58.7 डिग्री कर्व्ड स्क्रीन होगी, जो सेगमेंट में सबसे पतली 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी। इसके अलावा, कंपनी ने फोन की अन्य विशेषिताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में पहले से ही इसके अनुमानित विशेषिताओं की जानकारी दी जा चुकी है। चलिए, इन रिपोर्ट्स के आधार पर हम उम्मीदित विशेषिताओं की जानकारी प्राप्त करते हैं।

Advertisement

बता दें रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V29e में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट दिया जा सकता है। कहा गया है कि यह 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट कर सकता है। 

आपको बता दें कि वीवो वी29 ई की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद हो सकता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेश के साथ आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस का आकर्षक फीचर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया जा रहा है जिसमें ऑटो आईफोकस की खूबी मिल सकती है। 

ये भी पढ़ें: आज दोपहर 2 बजे Reliance Industries की 46वीं एनुअल मीटिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े बड़े ऐलान संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *