भारत की वृद्धि का सफर विश्व के भविष्य को आकार देगा, इंडिया 10 साल में 7% ​​​की ​​​​एवरेज ग्रोथ की राह पर: एन चंद्रशेखरन

Share

बी20 इंडिया के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भारत डिजिटल व कृत्रिम मेधा, ऊर्जा, मूल्य आपूर्ति श्रृंखला के वैश्विक बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है और देश की वृद्धि का सफर दुनिया के भविष्य को आकार देगा।

बता दें बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत की वृद्धि का सफर एक प्रतीक बनकर उभरा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था विपरीत परिस्थितियों, दशकों के सबसे कठिन दर चक्र और सार्वजनिक ऋण के रिकॉर्ड स्तर पर होने जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

बता दें नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘भारत में ऐसी कई चीजें हैं जो उसके पक्ष में जाती हैं। PM गति शक्ति, PLI स्कीम्स, कॉर्पोरेट टैक्सों में कटौती, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप्स भारत को G20 देशों के बीच सबसे बेस्ट बनाए रखने में मदद कर रहे हैं। हम सभी स्थिरता और इनोवेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत की विकास यात्रा यानी ग्रोथ जर्नी दुनिया के भविष्य को आकार देगी।’

बता दें चंद्रयान-3 की सफलता पर चंद्रशेखरन ने कहा कि चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से बदलकर उपलब्धि का प्रतीक बन गया है। हर रात जब हम चांद देखते हैं तो यह इस बात को याद दिलाता है कि एक राष्ट्र के रूप में भारत ने क्या हासिल किया है और वह और क्या हासिल करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि चंद्रमा ‘‘ आज हम चंद्रमा को एक नई रोशनी के तौर पर देखते हैं। लाखों-करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर के लोगों ने टेलीविजन पर या ऑनलाइन चंद्रमा की लैंडिंग देखी। उनके लिए चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से अब उपलब्धि का प्रतीक बन गया है।’’

ये भी पढ़ें: ETF को शेयर मार्केट में निवेश करेगा EPFO, वित्त मंत्रालय से मांगी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *