
छठ पूजा और दीपावली के अवसर पर दिल्ली से पटना आना अब आसान हो गया है। ट्रेनों में सीट अब आसानी से मिल सकती हैं। यात्रियों की बड़ी संख्या को हल्का करने के लिए रेलवे ने पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से मुजफ्फरपुर और पटना के दानापुर स्टेशन से आनंद बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे छठ पूजा में आकर फिर वापस जाना आसान होगा।
यहां देखिए गाड़ियों की पूरी लिस्ट
मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार एसी एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी संख्या 05283 11 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को मुजफ्फरपुर से 6 बजे खुलकर 7:15 बजे हाजीपुर, 7:30 बजे सोनपुर, 8:05 बजे पाटलिपुत्र, 8:30 बजे दानापुर, 9:05 बजे आरा, 9:50 बजे बक्सर और 10:45 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल 12 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार और रविवार को 1:25 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 12:35 बजे डीडीयू, 1:52 बजे बक्सर, 2:44 बजे आरा, 3:15 बजे दानापुर, 3:35 बजे पाटलिपुत्र, 4:30 बजे सोनपुर और 4:45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 7:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में 1AC का 01, 2AC के 04, 3AC के 10 एवं 3E के 04 कोच होंगे।
गाड़ी संख्या 05273 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी एक्सप्रेस स्पेशल 22 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को मुजफ्फरपुर से 6:00 बजे खुलकर 7:15 बजे हाजीपुर, 7:30 बजे सोनपुर, 8:05 बजे पाटलिपुत्र, 8:30 बजे दानापुर, 9:05 बजे आरा, 9:50 बजे बक्सर और 11:45 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी.
लौटते समय गाड़ी संख्या 05274 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक गुरूवार और रविवार को 1:25 बजे आनंद विहार से खुलकर अगले दिन 1:35 बजे डीडीयू, 1:52 बजे बक्सर, 2:44 बजे आरा, 3:15 बजे दानापुर, 3:35 बजे पाटलिपुत्र, 4:30 बजे सोनपुर और 4:45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 7:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में 1AC का 01, 2 AC के 04, 3AC के 10 एवं 3E के 04 कोच होंगे।
दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी संख्या 03257 26 नवंबर से 10 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 7:30 बजे खुलकर 8:10 बजे आरा, 9:05 बजे बक्सर और 10:30 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 12:30 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी।
आते समय गाड़ी संख्या 03258 आनंद बिहार-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 27 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को 5:00 बजे आनंद बिहार से खुलकर उसी दिन 5:10 बजे डीडीयू, 6:30 बजे बक्सर, 7:30 बजे आरा रुकते हुए 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच, 2AC का 01, 3AC के 03 और स्लीपर के 11 के साथ General के 03 कोच होंगे।