Bihar

Bihar: दशहरे पर मिला दीपावली का बोनस, बिहार सरकार ने जारी की लिस्ट

दशहरा के अवसर पर बिहार सरकार ने कुछ विभागों के अधिकारियों को दीपावली पर मिलने वाला बोनस दिया है। दरअसल, नीतीश सरकार ने राज्य के कई अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। ध्यान दें कि बिहार में कई विभागों के अधिकारियों को लगातार प्रमोशन मिल रहा है।

अधिकारियों को मिला प्रमोशन

इस बार नीतीश कैबिनेट ने शिक्षा, पुलिस और मद्य निषेध के अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग से बढ़ा दिया है। साथ ही सरकार ने इसकी सूचना जारी की है। बिहार सरकार के समान्य प्रशासन विभाग ने एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी और प्रमोशन के लिए सभी विभागों को कमेटी बनाने का आदेश दिया था। 17 अक्टूबर को सामान्य प्रशान विभाग के 532 अधिकारियों को प्रमोशन की सूचना दी गई। जबकि एक बार फिर से 294 अधिकारियों को प्रमोशन का पुरस्कार दिया गया है।

जानिए कौन-कौन है शामिल

इसमें पुलिस, शिक्षा और मद्य निषेध के अधिकारी शामिल हैं। मतलब प्रदेश के 827 अधिकारियों ने अब तक दशहरे में दीपावली का तोहफा प्राप्त किया है। इस दौरान, शिक्षा विभाग के 74 अधिकारियों को पद पर बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस विभाग में 102 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। इसके अतिरिक्त, मद्य निषेध विभाग के 118 कर्मचारियों को प्रमोशन मिल गया है। और अधिकारियों को प्रमोशन देने की तैयारी अभी चल रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में कराया नाम दर्ज, शक्स ने बताई संघर्ष और सफलता की कहानी

Related Articles

Back to top button