
बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी थी जिसमें नृत्य कर रही नर्तकी को गोली लग गई, गोली लगने के बाद खुशी का पूरा माहौल मातम में बदल गया। नर्तकी गंभीर रुप से घायल हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानिये क्या था पूरा मामला
पुलिस की बताई गई जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जिले के कौपा गांव में श्याम किशोर पांडेय नाम के एक शक्स के पोते का जन्मदिन था। बच्चे के जन्मदिन को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जा रहा था। इस मौके पर अखंड किर्तन और प्रीतिभोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोग देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य करते समय फायर करने लगे। फायरिंग के दौरान नृत्य कर रही नर्तकी को गोली लगी गई और वो वहीं अचेत अवस्था में गिर गई।
गोली लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी फौरन वहां पहुंची। सोमवार 15 अक्टूबर को पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नर्तकी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिल्हाल पूरे मामले की जांच करने में पुलिस जुटी है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कहती है कि वे अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे। इलाके के लोग इस घटना से नाराजगी दिखा रहे हैं। बिहार में हर्ष फायरिंग की वजह से हर साल कई लोग मारे जाते हैं। इसलिए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया है।