Bastar Shanti Samiti : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नक्सल पीड़ितों से मुलाकात

Bastar Shanti Samiti

Bastar Shanti Samiti

Share

Bastar Shanti Samiti : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नक्सल पीड़ितों से मुलाकात। पीड़ितों ने राष्ट्रपति से कहा कि बीते चार दशकों से माओवादियों के कारण बस्तर आतंकित हो चुका है। 50 से अधिक नक्सल पीड़ितों ने राष्ट्रपति के समक्ष अपनी पीड़ा और व्यथा रखी।

छत्तीसगढ़ के बस्तर के माओवादियों के हिंसा के कारण पीड़ित बस्तरवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास अपनी गुहार लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि माओवादियों ने उनका जीवन नर्क बना दिया है। माओवादी आतंक के कारण स्थितियां इतनी बिगड़ गई हैं कि आम जीवन जीना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही यह भी बताया कि वे लोग ग्रामीण एवं वन्य क्षेत्रों में बारूदी सुरंग बिछा रहे हैं। जिसकी वजह से बस्तरवासी गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं और मारे भी जा रहे हैं।

पाष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

छत्तीसगढ़ के बस्तक क्षेत्र से आए पीड़ितों से मुलाकात के बाद पाष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका मानना है कि हिंसा के रास्ते पर चलने का कोई भी उद्देश्य को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। यह हमेशा ही बहुत महंगा साबित होता है। वामपंथी उग्रवादियों को हिंसा का त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए और वो लोग जो भी समस्याएं उजागर करना चाहते हैं, उन्हें हल करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। महात्मा गांधी ने हमें यही लोकतंत्र का रास्ता दिखाया था। हिंसा से त्रस्त एस दुनिया में हमें शांति के रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

16 वर्षीय नक्सल पीड़िता

माओवादियों के आतंक के शिकार हुई 16 वर्षीय नक्सल पीड़िता राधा सलाम ने बताया कि तान वर्ष की आयु में उसने एक माओवादी हिंसा में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। पीड़ित महादेव ने बताया कि जब वह बस से लौट रहे थे तो माओवादियों ने बस में बम ब्लास्ट किया था, जिसकी वजह से उसका एक पैर काटना पड़ा। पीड़ितों ने पूछा कि इसमें हमारा क्या कसूर है?

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh News : दो दिन से था परेशान, फांसी लगाकर दी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप