राजनीति

Aditya Kothari: भाजपा का कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर तंज, जितनी यात्राएं करेंगे उतने एक्सपोज होंगे

Aditya Kothari: राहुल गांधी के भारत न्याय यात्रा पर बीजेपी के संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी (Aditya Kothari) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे भारत जोडों यात्रा करे या भारत न्याय यात्रा इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

बता दें कि राहुल गांधी “भारत न्याय यात्रा” की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर (Manipur) से करने जा रहे‌ हैं जो पश्चिम में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर खत्म होगी। इस तरह राहुल भारत न्याय यात्रा में पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करने वाले हैं। पूरी यात्रा में 6200 किमी सफर तय किया जाएगा। ज्यादातर यात्रा बस के जरिए ही कवर की जाएगी, मगर कहीं-कहीं पैदल भी सफर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UP: आज कौशाम्बी जायेंगे मुख्यमंत्री योगी, माहेश्वरी प्रसाद इन्टर कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में होंगे शामिल

भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्कृरण बताया गया है। जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी। इस पर भाजपा ने तंज कसा है। संगठन महामंत्री आदित्य कोठारी (Aditya Kothari) ने कहा‌ कि‌ कांग्रेस चाहे भारत जोडों यात्रा करे या भारत न्याय यात्रा इससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। आदित्य कोठारी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस जितनी यात्राएं कर रहे हैं उतना एक्सपोज भी‌ हो‌ रहे है।

(देहरादून से दीपिका भंडारी की रिपोर्ट)

Follow Us On: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button