वायरल

मराठी नहीं बोल पाया ऑटो ड्राइवर, ट्रेन में ऑटो चढ़ाने का किया जुगाड़, Video वायरल

Viral Video : भारत में जुगाड़ के अनोखे तरीके अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और हंसा भी रहा है. वीडियो में कुछ लोग एक ऑटोरिक्शा को ट्रेन के डिब्बे में चढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. यह नजारा देखकर कई यूजर्स इसे भारतीय जुगाड़ का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मिलकर ऑटो को धक्का देकर ट्रेन के दरवाजे से अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं. आमतौर पर ट्रेन में यात्रियों का सामान या लगेज चढ़ते देखा जाता है, लेकिन पूरी ऑटो को ट्रेन के अंदर ले जाने की कोशिश ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- “इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स.” इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

वीडियो बनाने वाले युवक ने दावा किया है कि यह मामला महाराष्ट्र से जुड़ा है. युवक के अनुसार, ऑटो ड्राइवर को मराठी भाषा नहीं आती थी और कार्रवाई शुरू होने के बाद उसे अपनी ऑटो के साथ वहां से निकलना पड़ा. इसी दौरान यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

भाषा को लेकर भी हुई चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद जहां कई लोगों ने इसे देखकर मजेदार कमेंट किए, वहीं कुछ यूजर्स ने भाषा को लेकर बन रहे माहौल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों का कहना था कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश दे सकती हैं.

वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को भारतीय जुगाड़ टेक्नोलॉजी का उदाहरण बताते हुए कहा कि देश में हर दिन कुछ नया देखने को मिल जाता है.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वहीं, वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि भारत में असंभव लगने वाली चीजें भी जुगाड़ से संभव हो जाती हैं. कुछ लोगों ने ऑटो को ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश को देखकर हैरानी जताई तो कुछ ने इसे सोशल मीडिया का नया वायरल कंटेंट बताया.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ा खतरा, जानें स्वाइन फ्लू के ये खतरनाक लक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button