वायरल

नौकरी से परेशान लोगों को महिला ने दिखाई कड़वी सच्चाई, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मौजूदा जॉब मार्केट की मुश्किलों को लेकर लोगों को रियलिटी चेक दिया। उन्होंने कहा कि नौकरी से परेशान होना सामान्य है, लेकिन ऐसे समय में जब कई लोग लगातार आवेदन भेजने के बाद भी अवसर तलाश रहे हैं, नौकरी की अहमियत समझना जरूरी है।

Job Market Crisis : आज के समय में कई लोग अपनी नौकरी और ऑफिस की दिनचर्या से परेशान नजर आते हैं। सोमवार की सुबह ऑफिस जाने का नाम सुनकर कई लोगों का मन खराब हो जाता है। इसी बीच मुंबई की एक महिला ने नौकरी से असंतुष्ट लोगों को मौजूदा रोजगार बाजार की स्थिति याद दिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम हैंडल @mridulgupta_9 से शेयर किए गए वीडियो में मृदुल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में नौकरी पाना कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने बताया कि कई उम्मीदवार रोजाना बड़ी संख्या में आवेदन भेज रहे हैं, लेकिन उन्हें कंपनियों की ओर से जवाब तक नहीं मिल रहा।

थक जाना या परेशान होना सामान्य भावना

उन्होंने कहा कि कई अनुभवी लोग भी शुरुआती स्तर की नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं और उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अपनी नौकरी से थक जाना या परेशान होना एक सामान्य भावना है।

मृदुल ने लोगों से अपील की कि नौकरी को लेकर शिकायत करने से पहले उन लोगों के बारे में भी सोचें जो सिर्फ एक इंटरव्यू कॉल का इंतजार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, नौकरी से प्यार करना जरूरी नहीं है, लेकिन मुश्किल दौर में रोजगार होना भी एक बड़ी बात है।

युवाओं के लिए बताया महत्वपूर्ण संदेश

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसे जरूरी सलाह बताया। लोगों ने मौजूदा जॉब मार्केट की कठिन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज योग्य उम्मीदवारों को भी नौकरी पाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की बात से सहमति जताई और इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि वर्तमान समय में नौकरी का होना भी एक उपलब्धि जैसा महसूस होता है।

डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिंदी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ा खतरा, जानें स्वाइन फ्लू के ये खतरनाक लक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button