वायरल

बेंगलुरु की गर्मी का वीडियो वायरल, धूप में पिघलते क्रेयॉन देखकर लोग हुए हैरान

Viral News : बेंगलुरु में बढ़ती गर्मी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने शहर के मौसम और जलवायु परिवर्तन पर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि तेज धूप के कारण उनके घर में रखे क्रेयॉन पिघलने लगे.

इंस्टाग्राम पर geetha_shree_nagaraaj नाम के अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो में क्रिएटर गर्मी को लेकर अपनी हैरानी जाहिर करती नजर आती हैं. वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि क्या इतनी गर्मी में बाहर ही ऑमलेट बनाया जा सकता है.

https://www.instagram.com/reel/DXOgWAZEnIE/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में बेंगलुरु की असामान्य गर्मी का जिक्र

वीडियो की शुरुआत में एक टेक्स्ट दिखता है, जिसमें बेंगलुरु की असामान्य गर्मी का जिक्र किया गया है. इसके बाद क्रिएटर एक ट्रे दिखाती हैं जिसमें कथित तौर पर क्रेयॉन पिघले हुए नजर आते हैं. वह कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी ऐसी गर्मी महसूस नहीं की.

किसी ने पेड़ लगाने की सलाह दी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने की सलाह दी, जबकि कुछ ने पानी की बर्बादी और जल संकट को लेकर चिंता जताई. वहीं कई यूजर्स ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए मजाकिया टिप्पणियां भी कीं.

क्रिएटर ने भी कुछ कमेंट्स का जवाब देते हुए सहमति और मजाकिया प्रतिक्रिया दी. वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्मी, पर्यावरण और शहरी जीवनशैली को लेकर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button