Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ऑडी ने बाप-बेटे समेत 3 लोगों को कुचला, तीनों की मौत

Rewa Audi Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी. रीवा-रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार एक ही परिवार को पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह हादसा इतना तेज था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक शीतल विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा एवं भागवत विश्वकर्मा निवासी रीवा के चचाई के रहने वाले थे. तीनों बाइक से चिरहुला नाथ मंदिर भगवान को विवाह का पहला निमंत्रण देने के लिए घर से निकले थे.

तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम विश्वकर्मा की शादी होने वाली थी. विवाह की खुशियों के बीच पिता भागवत विश्वकर्मा परंपरा अनुसार सबसे पहले भगवान को आमंत्रण देने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हृदयविदारक हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रायपुर की ओर से रीवा आ रही तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

कार को जब्त कर लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ऑडी चालक की तलाश शुरू कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ऑडी कार चालक को हिरासत में ले लिया और कार को भी जब्त कर लिया है. वहीं इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और शादी का घर मातम में बदल गया है.

शादी का घर मातम में बदल गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और ऑडी कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई. पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है, और शादी का घर मातम में बदल गया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रयागराज की ओर से आ रही ऑडी कार 190 की रफ्तार से बाइक सवारों को टक्कर मार गई, जिसमें एक महिला समेत तीनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कार मनगवां की ओर से आ रही थी और बाइक सवार रीवा की तरफ जा रहे थे. दुर्घटना क्रॉसिंग पर हुई.

ये भी पढ़ें- Bastar Naxal Surrender : बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button