MP Crime News : मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार 4 फरवरी की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने एक महिला स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
वहीं, मृतक नर्स की पहचान 25 वर्षीय दीपशिखा चढ़ार के रूप की गई है. पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 8.30 बजे दीपशिखा स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थीं. इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और अचानक उन पर गोली चला दी. गोली लगते ही दीपशिखा गिर पड़ीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
युवती की गोली मारकर हत्या
शाहगढ़ थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या का शक जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर है, जो शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रह रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी और युवती दीपशिखा एक-दूसरे को पहले से जानते थे. लेकिन आरोपी युवक दीपशिखा पर शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया.
आरोपी ने कुल तीन गोली चलाईं
मिली जानकारी के मुताबकि, आरोपी ने कुल तीन गोली चलाईं, जिनमें से एक गोली दीपशिखा की पीठ में लगी और मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









