Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23,162 परिवारों को 505 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि करेंगे वितरित

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित। आज संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी। मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर चार लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं।

6 हजार रूपये दिये जाते हैं

स्थायी अपंगता पर दो लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में पांच हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं

सहायता प्रदान की जा रही

वहीं श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है। संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है अब उन्हें भी पांच लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

राज्य सरकार अब तक एक करोड़ 74 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया है। श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। श्रम विभाग योजनांतर्गत वर्तमान तक 6 लाख 58 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि 5 हजार 927 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिये जा चुके है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2025-26: वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के भ्रामक दावों का किया खंडन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button