PM मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकसित और औद्योगिक बनाने की यात्रा शुरू : सीएम

Madhya Pradesh : PM मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकसित और औद्योगिक बनाने की यात्रा शुरू : सीएम
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सहित पूरा देश आर्थिक प्रगति के नई युग में प्रवेश कर रहा है। बड़े उद्योगपति हों या छोटा व्यापारी किसान हो या युवा महिला हो या गरीब सभी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विकास आधारित दृष्टिकोण समृद्धि के नए रास्ते खोल रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब युवा अन्नदाता एवं महिलाओं को केंद्र में रखते हुए चार मिशन आरंभ किए हैं। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करने के लिए केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की सौगात दी जिससे मध्य प्रदेश में 41 लाख की आबादी को पेयजल की सुविधा एवं लगभग 9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वार्षिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
बेहतर भविष्य को आकार दे
मध्य प्रदेश बिजली के क्षेत्र में सरप्लस स्टेट है। पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकसित और औद्योगिक मध्य प्रदेश बनाने की यात्रा शुरू हो चुकी है। विचारों से योजना के साकार होने तक कृषि से लेकर सेमीकंडक्टर तक निर्माण से लेकर निर्यात तक आईटी से लेकर फिल्म टूरिज्म तक प्रदेश एक बेहतर भविष्य को आकार दे रहा है। मध्य प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अग्रणी साबित होगा।
सीएम मोहन यादव ने उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों को प्रदेश में आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सशक्त पारिवारिक भावना विद्यमान है। यहां की यह विशेषता है कि जो मध्य प्रदेश एक बार आता है वह यहीं का होकर रह जाता है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में महाब्लंडर, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मैच में बजा भारत का राष्ट्रगान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप