GIS में होगी “प्रवासी मध्य प्रदेश समिट” : सीएम डॉ. मोहन यादव

MP News

MP News

Share

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहे (इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025) में पहली बार “प्रवासी मध्यप्रदेश समिट” का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

इस वैश्विक मंच पर मध्य प्रदेश के प्रवासी उद्योगपतियों और निवेशकों की विशेष भागीदारी होगी। इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रवासियों ‘फ्रेंडस् ऑफ एमपी’ समूह के सदस्य शामिल होंगे।

एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान

इस समिट में 15 से अधिक देशों से मध्य प्रदेश के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें यूके दुबई हांगकांग सिंगापुर और जापान जैसे देशों से महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट राज्य की आर्थिक सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

निवेश के नए अवसर

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख संबोधन होगा मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के विकास में योगदान देने और निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान करेंगे।

यह भी पढ़ें : सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा में 20 मेगावाट की और वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित : अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप