
Manohar lal khattar: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा चुनाव जीतने के लिए जोर शोर से लगी हुई है। इस कड़ी में उसके नेताओं ने कमर कस ली है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर खट्टर रोहतक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से घबरा रहे हैं। चुनाव न लड़ना पड़े, इसके लिए एक-दूसरे की टांग खींची जा रही है। इसलिए अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं हो सकें हैं। भाजपा 13 अप्रैल तक 40 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेगी।
‘कई कांग्रेसी तो चुनाव न लड़ना पड़े, इसलिए….’
manohar lal khattar: एक सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस में एक-दूसरे पर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी डाली जा रही है। यहीं कारण है कि अब तक कांग्रेस उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर सकी है। अगर कांग्रेस प्रत्याशी तय हो जाते तो भाजपा के लिए भी चुनावी रणनीति बनाना आसान हो जाता। कई कांग्रेसी तो चुनाव न लड़ना पड़े, इसलिए भाजपा में आने की तैयारी में हैं।
‘कांग्रेस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार’
manohar lal khattar: वहीं, भ्रष्टाचार के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर यह मानना नहीं है कि दूसरे दल का नेता भाजपा में आकर शत-प्रतिशत सही हो जाता है, लेकिन नेतृत्व का फर्क पड़ता है। कांग्रेस के नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक या दो नहीं, बल्कि सभी 10 लोकसभा सीट भाजपा के लिए अहम है। लोकसभा में जीत का सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। भाजपा 370 तो एनडीए 400 पार जाएगा।
कांग्रेस का मैनिफेस्टो कागजी
उन्होंने कहा कि 6 मई तक भाजपा प्रत्याशी के नामांकन का सिलसिला पूरा हो जाएगा और 40 जनसभाओं की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल तक फसल कटाई में लोग व्यस्त रहेंगे। उसके बाद से चुनाव प्रचार को तेज कर दिया जाएगा और केंद्रीय मंत्रियों की भी सूची बनाई जा रही है, ताकि वह चुनाव प्रचार कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि भाजपा में उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बावजूद भी वह भाजपा में शामिल इसलिए हो रहे हैं ताकि वह कांग्रेस में चुनाव लड़ने से बच सकें। उन्हें पता है कि कांग्रेस में अब नेताओं का भविष्य नहीं रहा। मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को महज कागजी कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, इसलिए उनका मेनिफेस्टो महज कागजों में सिमट कर रह गया है, जिसका कोई आधार नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी फूट है, जिसके कारण कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- PM Modi Jabalpur Visit: पीएम मोदी आज जबलपुर में करेंगे रोड शो, सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप