Uttar Pradeshक्राइम

आरोप: झाड़-फूंक के नाम पर मौलवी कराता था धर्म परिवर्तन

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद (Ghaziabad) से अंधविश्वास का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ख़बर है कि झाड़-फूंक के बहाने एक मैलवी महिला का धर्म परिवर्तन करा रहा था। आरोप है कि पीछले 8 सालों से मौलवी बिमार लोगों को ठीक करने के नाम पर उनसे धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने को प्ररित करता था। पुलिस को इस बात की भनक लगने पर शुक्रवार(24 नवंबर) को गिरफ्तार किया गया है।

हटा रही थी हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां

UP News: बता दें कि मौलवी के झांसे में फंसी महिला के बेटे अक्षय ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया की उसकी मां मिनू(45) 2017 से मानसिक और शारीरिक बीमारी से परेशान थी। कुछ लोगों के सुझाव पर वे मौलवी के पास इलाज कराने गईं। आरोपी मौलवी ने कुछ वक्त तक इलाज करने के बाद मां को झांसा देना शुरु किया। मौलवी ने मां से कहा कि अगर तुम इस्लाम धर्म अपना लो तो तुम्हें और आराम मिलेगा। तुम जल्दी ठाक हो जाओगी। पाखंडी मौलवी की बातों में आकर मां ने हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां हटा दी।

महिला घर के बाकी सहस्यों से भी इस्लाम धर्म अपनाने की बात कहने लगी और उन्हें भी इस्लाम अपनाने को गजबूर करने लगी।

बुरी आत्माओं से बचाने के लिए कराता था धर्म परिवर्तन

अपर पुलिस उपायुक्त (ACP), नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौलवी सरफराज को शुक्रवार को मोरटी गांव के तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 8 साल से इलाके में झाड़ फूंक का काम कर रहा था और बीमार लोगों को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए इस्लाम अपनाने के लिए कहा करता था।

ये भी पढ़ें: Noida: आग का गोला बनी चलती कार, अचानक लगी आग, 2 लोगों की मौत

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button