Madhya Pradesh

MP Election 2023: बीजेपी में सीएम चेहरे पर घमासान, तोमर बोले- ‘हमारे मुख्यमंत्री तो शिवराज’

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस का चुनावी प्रचार जोरों-शोरों से चल रहा है। बीजेपी ने इस बार केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में यदि बीजेपी दुबारा सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे या कोई अन्य इस पर घमासान मचा हुआ था। क्योंकि नरेंद्र सिंह तोमर जैसे दिग्गज नेता भी मुख्यमंत्री पद के तगड़े दावेदार बताए जा रहें हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान दिया है।

तोमर राजगढ़ की खिलचीपुर विधानसभा सीट से घोषित भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक हज़ारीलाल दांगी का नामांकन फॉर्म जमा कराने व रोड शो के लिए राजगढ़ आए थे। तोमर ने भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे पर लग रही अटकलों को विराम दिया। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है।

धर्म-अधर्म की लड़ाई

नामांकन के बाद सभा में तोमर ने कहा कि इस बार का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि धर्म और अधर्म के बीच है। भाजपा राम मंदिर के साथ खड़ी है। कांग्रेस सनातन धर्म को मिटाने की बात करने वालों के साथ खड़ी है। इनके नेता (राहुल गांधी) भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। कोई मुझे ये बताए कि आपको भारत कहीं से टूटा नजर आता है क्या, जो भारत को जोड़ने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:Madras HC: कथित तौर पर PFI से जुड़े लोगों को कोर्ट से राहत, UAPA के तहत मामला था दर्ज

Related Articles

Back to top button