Madhya Pradesh

 MP: दमोह अनोखा मंदिर, विराजमान हैं, आठ भुजाओं वाले गणेश, 700 साल पुरानी प्रतिमा

 MP: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भगवान गणेश की बहुत सी प्राचीन प्रतिमाएं हैं, जो अपने आप में दुर्लभ हैं। जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के तेजगढ़ गांव में प्रदेश की इकलौती भगवान गणेश की अष्टभुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित है। यह प्रतिमा 500 से 700 साल पुरानी बताई जाती है। कहा जाता है कि भगवान गणेश की प्रतिमा जमीन से निकली थी।

जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर ग्राम तेजगढ़ में गुरैया नदी के किनारे यह प्रतिमा स्थापित है। जहां प्रतिदिन भगवान की पूजा करने श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों और प्रबुद्धजनों ने बताया कि यह प्रतिमा जमीन के नीचे से सात सौ वर्ष पूर्व निकली थी, जिसके बारे में उनके बुजुर्गों द्वारा बताया गया है।

तेजगढ़ निवासी महेंद्र दीक्षित बताते है 500 से 700 वर्ष पहले बना मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। 2013 में ग्रामीणों ने समिति बनाई और मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू कराया। ग्रामीणों ने दान देकर 2013 में मंदिर का जीर्णोद्धार पूर्ण कराया और 2017 में एक बहुत बड़ा यज्ञ हुआ था, जिसके बाद मंदिर का उद्घाटन हुआ था। मंदिर में गर्भगृह भी बनाया गया।

ये भी पढे़:Canada: 17 साल तक कनाडा में अवैध रूप से रहने वाले निज्जर को आतंकवादी घोषित होते ही मिली नागरिकता

Related Articles

Back to top button