लक्सर में भारतीय किसान यूनियन ने उठाई आवाज, तहसील मुख्यालय में किया जमकर प्रदर्शन

लक्सर में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों का बेहद नुकसान हुआ है। उनकी फसलों, मकानों, पशुओं के साथ-साथ जान को भी हानि हुई है। इसी बीच अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के सैकड़ो कार्यक्रताओ ने प्रदेश अध्यक्ष प्रविंदर चौधरी की अगुवाई में लक्सर तहसील मुख्यालय जमकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रविंदर चोधारी का कहना था कि बाढ़ आपदा ने किसानो की फसले पूरी तरह से बर्बाद कर दी है। इसलिए किसानों को उतना मुआवजा दिया जाए जितना नुकसान हुआ है। इसी के साथ जिस गांव मे बाढ़ का पानी घुसा है, उन तमाम गांव में चिकित्सा शिविर लगवाए जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रुड़की में आंदोलन के दौरान प्रशासन ने उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का भरोसा दिया था, लेकीन ये वादा हवा हवाई रहा है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर आगामी 22 अगस्त तक उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं हुई तो प्रदेश में छह स्थानों पर हाइवे पर चक्का जाम होगा। लक्सर में भी हाईवे जाम किया जाएगा। उधर उपजिलाधिकारी गोपाल चौहान का कहना है कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त की फसलों का सर्वे किया जा रहा है, अभी तक 106 गांव में चेक वितरित किए जा चुके हैं।
रिपोर्टर-जसवीर सिंह
ये भी पढ़ें: Dehradun: जाखन गांव में आई आपदा को लेकर विधायक ने ली तहसील में बैठक