Madhya Pradesh

MP News: BJP कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराने का दिया आवेदन

MP News:  इंदौर में महिला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बिना अनुमति राजबाड़ा पर पुतला जलाया गया। उनपर अभद्र टिप्पणी करने उन्हें गाली देने और उन्हें जिंदा जलाने की बात भी कहीं। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराफा थाने में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष और अन्य महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

पूरा मामला क्या है?

दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं को सूर्पणखा कहने वाले बयान पर राजनीति गर्मा गई है और उसी बयान के विरोध में महिला कांग्रेस ने दो दिन पहले राजबाड़ा पर बिना अनुमति के कैलास विजकयवर्गीय का पुतला जलाया था। ओर उन पर अभद्र टिप्पणी कर गाली दी थी। वहीं कांग्रेस नेत्री ने ये भी कहा था कि ये तो कैलाश विजकयवर्गीय का पुतला जलाया है। ऐसी टिप्पणी करने वाले को जिंदा जला देना चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता दिनेश पाण्डे गुरु सराफा थाने पंहुचे। और आवेदन देखकर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला व अन्य कांग्रेस नेत्रियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वही पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर कार्यवाही की बात कही है।

ये भी पढ़े:MP News: पति ने पत्नी का काटा गला, खुद पी लिया जहर, दोनों की मौत  

Related Articles

Back to top button