Madhya Pradesh

पाकिस्तान का दोस्त कहने पर भड़के दिग्विजय करेंगे कोर्ट केस

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भाजपा प्रभारी पी. मुरलीधर राव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने का फैसला लिया है। पूर्व CM ने ट्‌वीट कर इसकी जानकारी दी। मुरलीधर राव ने दो दिन पहले शनिवार को CM हाउस में दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान और उग्रवादियों का दोस्त बताया था। राव के इस बयान से दिग्विजय सिंह नाराज हैं।

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा- क्या आप बलराम सिंह के मित्र राजीव तिवारी को भी जानते हैं? इन सभी को व इनके 14 और साथियों को MP पुलिस की ATS ने पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा था, लेकिन आपके मामा जी शिवराज सिंह चौहान ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा क्यों नहीं चलाया? उन सभी देशद्रोहियों की जमानत कैसे होने दी? क्या आप मामा जी से पूछेंगे? आप में साहस है? आज वे सभी देशद्रोही जमानत पर हैं और पाकिस्तान से कमाए काले धन से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में आपकी सेवा कर रहे हैं। अब आप बताएं कौन देशद्रोही है? वे, आप या मैं?

इसके बाद दिग्विजय सिंह ने एक VIDEO को रीट्वीट करते हुए लिखा- मुरलीधर राव जी यह VIDEO देखकर कृपया आपके साथ बैठे लोगों से तो पूछ लें, ध्रुव सक्सेना कौन है? इस पर मामा शिवराज सिंह चौहान ने NSA क्यों नहीं लगाया? इसके मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया?

Related Articles

Back to top button