भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन

Shivraj Singh Chouhan
Share

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए CM ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को भी याद किया। सीएम ने जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को, उनकी जयंती पर नमन।

देश के पहले प्रधानमंत्री यानी कि पंडित जवाहर लाल  नेहरू का बच्चों से बहुत ज्यादा प्रेम किया करते थे। बता दें चाचा नेहरू बच्चों को गुलाब के फूल की पंखुडि़यों की तरह कोमल मानते थे, यही कारण है कि वो चाहते थे कि बच्चे हमेशा उनके आसपास रहें, ठीक उसी तरह जैसे उनकी शेरवानी पर गुलाब का फूल हमेशा रहता था। इसलिए हर वर्ष लोग 14 नवंबर यानी आज की तारीख को ‘बाल दिवस’ के तौर पर भी मनाते है। तो आइये हम जानते हैं कि बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू बचपन में वे स्वयं कैसे थे।

बचपन में पंडित जवाहर लाल नेहरू भी हर एक बच्चे की तरह ऊंची उड़ती रंग−बिरंगी पतंगों को देखकर बहुत खुश होते थे। पिता के साथ पतंग उड़ाने का वो खूब मज़ा लेते थे। वह बचपन में कुछ एकाकी, शर्मीले पर जिज्ञासु प्रकृति के थे और दोस्तों के साथ खेलने की जगह वे अपने पिता या भाई बन्धुओं के साथ खेलना ज्यादा पसंद करते थे। उनके पिता बहुत ही स्पष्ट और खुले विचारों के व्यक्ति थे।