खेल

वर्ल्ड कप से पहले अंतिम वनडे में भारत की करारी हार का जिम्मेदार कौन?

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे में 66 रन से हरा दिया, पर भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यह मैक्सवेल के वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग परफॉर्मेंस रहा। वही मैच के परिणाम की बात करें तो  कुलदीप यादव को देर से गेंदबाजी के लिए लाना और उनका कोटा पूरा ना करवाना भारत के हार की एक प्रमुख वजह रहा।

टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप

भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के बाद मिडिल ऑर्डर बिखर गया। सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम, राजकोट गुजरात में 28000 दर्शकों की मौजूदगी के बीच कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले लिया। इस ग्राउंड पर 3 वनडे मुकाबले खेले गए थे और तीनों में ही पहले बैटिंग करने वाली टीम ने बाजी मारी थी। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने मारकर धागा खोल दिया। पावरप्ले में 90 रन कूट दिए गए।

रवि शास्त्री का बयान

कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने राजकोट की पिच को भारत का बेस्ट हाईवे करार दिया। मतलब यहां गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था। इसके बावजूद मैक्सवेल ने कमाल कर दिया। अगर आपका प्रमुख बल्लेबाज उम्दा गेंदबाज भी हो, फिर टीम का संयोजन बेहतरीन हो जाता है। शुरुआत में भारतीय तेज गेंदबाज रनों की रफ्तार पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। आखिरकार हर बार की तरह इस बार भी वॉर्नर ने विकेट फेंककर भारतीय फैंस को खुश कर दिया। दूसरे वनडे में अश्विन के खिलाफ फिफ्टी जड़कर राइट हैंड बैटिंग कर रहे वॉर्नर रिवर्स स्वीप करने में LBW हुए थे। तीसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा के नवें ओवर की पहली गेंद मिडिल स्टंप पर स्लोअर लेंथ डिलीवरी थी।

भरोसेमंद स्पिनर कुलदीप यादव का प्रदर्शन

वॉर्नर ने सूर्यकुमार यादव के अंदाज में एक्रॉस द स्टंप जाकर स्कूप शॉट खेलने का फैसला किया। वॉर्नर को छूती हुई गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। 34 गेंद पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर डेविड वॉर्नर पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए 119 गेंद पर 137 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श को रोकने के लिए 23वें ओवर में रोहित ने बुमराह को गेंदबाजी पर वापस लाया। मार्श ने इस ओवर से 3 चौकों और 1 छक्के के साथ 19 रन बटोर लिए। ऐसा लग रहा था कि अगर मिचेल मार्श पारी के अंत तक टिक जाएंगे, तो दोहरा शतक जरूर लगाएंगे। पर भारत के सबसे भरोसेमंद स्पिनर कुलदीप यादव का आना अभी बाकी था।

कप्तान रोहित ने कवर और पॉइंट फील्डर को ऊपर बुला लिया था। ऐसे में कुलदीप यादव ने 28वें ओवर की अंतिम गेंद गुगली डाली, जिसने टप्पा खाने के बाद थोड़ा बाउंस लिया। मार्श ने कट शॉट खेलकर शतक लगाने का प्रयास किया, लेकिन सीधा कवर-पॉइंट पर तैनात प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। मिचेल मार्श ने 84 गेंद पर 13 चौकों और 3 छक्कों के साथ 96 रन बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को 215 पर दूसरा झटका लग गया। मार्श के वापस लौटते ही मोहम्मद सिराज ने स्टीव स्मिथ का भी काम तमाम कर दिया।

अब मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल पहुंच चुके थे। बुमराह ने 39वें ओवर की अंतिम गेंद 142.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ यॉर्कर डाली। 7 गेंद पर 5 रन बनाने के बाद मैक्सवेल का ऑफस्टंप उखड़ गया। स्कोर 281 पर 5 आउट हो गया। कुलदीप यादव के 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरन ग्रीन डाउन द ट्रैक आए पर मिडिल ऑफ द बैट से कनेक्शन नहीं हो सका।

रोहित शर्मा फॉर्म में दिखे

रोहित शर्मा अलग ही लय में खेल रहे थे। उन्होंने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद पर 70 रन जोड़े। ग्लेन मैक्सवेल के 21वें ओवर की अंतिम गेंद अंदर की तरफ आ रही थी। रोहित ऑन साइड में खेलने की बजाय ज्यादा ही सीधे मार बैठे और मैक्सवेल ने फॉलो थ्रू में शानदार कैच पकड़ लिया। हिटमैन ने 57 गेंद पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा फॉर्म में दिखे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 550 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के जाने के बाद आक्रमण का जिम्मा विराट ने संभाला।

श्रेयस अय्यर के कंधों पर जिम्मेदारी

राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 54 गेंद पर 52 रन जोड़े। मिचेल स्टार्क ने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद धीमी गति के साथ स्टंप पर ऑफ कटर रखी। राहुल ने स्लॉग करने का प्रयास किया और टॉप आगे हवा में खड़ा हो गया। कैरी ने कॉल करते हुए कैच पकड़ लिया अब सारी जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर थी, लेकिन 39वें ओवर की तीसरी ऑफ ब्रेक पर मैक्सवेल ने अय्यर को बोल्ड कर दिया। श्रेयस अय्यर ने 43 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली। जीत की उम्मीद काफी पहले खत्म हो चुकी थी। संघा के 49वें ओवर की तीसरी लेग ब्रेक पर जडेजा भी LBW हो गए। आखिरकार कैमरन ग्रीन के 50वें ओवर की चौथी गेंद को मोहम्मद सिराज मिडऑफ पर कमिंस के हाथ खेल बैठे। भारत 2 गेंद बाकी रहते 286 पर ऑल आउट हो गया और 66 रन से मैच हार गया।

Related Articles

Back to top button