Uttarakhand: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के हुए कड़े इंतजाम

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपरजोन और 33 जोन में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी जवानों के साथ ही अर्धसैनिक बलों की 7 कंपनियां तैनात की गई हैं। 4 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना है।
सुरक्षा के लिहाज से कांवड़ मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 33 जोन और 130 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस के 8 हजार जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 7 कंपनियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है।
डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार बगैर साइलेंसर के दो पहिया वाहनों को इंट्री नहीं दी जाएगी।
क्योंकि इससे दूसरे कांवड़ियों की सुरक्षा को खतरा रहता है। इस साथ ही हर की पौड़ी क्षेत्र में बगैर परमिशन के प्राइवेट ड्रोन उड़ाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीपी का कहना है कि वो खुद कांवड़ यात्रा की सीसीटीवी के जरिए लगातार मॉनिटरिंग करेंगे, जिससे यात्रा पर पूरी नजर रहे और किसी तरह की समस्या आने पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया जा सके।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: राज्य में बरकरार है बारिश और भूस्खलन की चुनौती