Uttarakhand: रशियन दल ने हरिद्वार में की गंगा पूजा, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की प्रार्थना की

Share

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की कामना के साथ रशिया से आए दल ने हरिद्वार में गंगा पूजन किया। रशियन दल के सदस्यों ने कहा कि वो शांति चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने गंगा पूजा कर शांति की प्रार्थना की है।

रूस के 24 सदस्यी दल ने हरिद्वार के कनखल स्थित राजघाट में गंगा पूजन किया। दल में शामिल लोगों ने गंगा पूजन के साथ ही यज्ञ भी किया और शांति की कामना की। रूसी दल ने नौ दिनों तक गंगा घाट पर पूजा पाठ और यज्ञ अनुष्ठान किया।

रशियन दल में कई डॉक्टर और इंजीनियर शामिल हैं। दल के सदस्यों ने कहा कि युद्ध के कारण सभी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वो केवल प्रेम और शांति चाहते हैं इसलिए उन्होंने गंगा पूजा कर मां गंगा से शांति का आशीर्वाद मांगा है।

रशियन दल को पूजा और यज्ञ करा रहे ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि दल के सदस्य पहले भी भारत आ चुके हैं। और इनकी हरिद्वार और मां गंगा में बड़ी आस्था है। इसलिए रूस- यूक्रेन युद्ध से बेहाल दल के सदस्यों ने शांति की कामना के साथ हरिद्वार में गंगा पूजा की है। 

पतित पावनी गंगा को दुखनाशिनी भी कहा जाता है। गंगा की इस महिमा को दुनिया मानती है। और इसीलिए पिछले कई महीनों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध् से दुखी ऱशियन दल के सदस्यों ने मां गंगा की शरण ली है। और गंगा पूजा कर युद्ध की समाप्ति और शांति की कामना की है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात