Uttarakhand

Uttarakhand: प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर लगी रोक, आदेश जारी

प्रदेश में अगले छह महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। चारधाम यात्रा और मानसून सीजन में संभावित आपदाओं के मद्देनजर सरकार ने ये फैसला लिया है। शासन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

चारधाम यात्रा और मानसून सीजन को दखते हुए सरकार ने अगले छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर  सचिव कार्मिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा पूरी रफ्तार से चल रही है। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु चार धाम दर्शन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। जल्दी ही कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है।

जिसमें लगभग 4 करोड़ कांवड़ियों के उत्तराखंड आने की संभावना है। कांवड़ यात्रा को लेकर शासन प्रशासन तैयारी में जुटे हैं। वहीं मानसून सीजन में संभावित आपदाओं के मद्देनजर भी ऐहतियाती तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में किसी भी विभाग के कार्मिकों की हड़ताल से तैयारियों पर असर पड़ सकता है, वहीं दूर दराज से प्रदेश में आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की परेशानी भी बढ़ सकती है। इसलिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के लिए अगले छह महीनों के लिए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यात्रा सीजन उत्तराखंड की आर्थिकी से जुड़ा हुआ है। प्रदेशवासियों की आजीविका का बड़ा स्रोत चार धाम यात्रा और पर्यटन है। वहीं मानसून सीजन में संभावित आपदाओं को दखते हुए भी सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखनी हैं। इसलिए कर्मचारियों की हड़ताल से कोई व्यवस्था बाधित नहीं हो, इसके लिए 6 महीनों तक राज्य में हड़ताल पर पूरी तरह रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Related Articles

Back to top button