Uttarakhand

ऋषिकेश एम्स शुरू करने जा रहा देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

Uttarakhand News : ऋषिकेश एम्स देश में पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर इतिहास रचने जा रहा है। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। आखिर 4 साल के इंतजार के बाद भारत की पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। एम्स ऋषिकेश देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। हेली एंबुलेंस से उत्तराखंड के मरीजों को तत्काल मेडिकल उपचार की सुविधा मिल सकेगी। बड़ी दुर्घटना में हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों की सहायता में अहम भूमिका निभाएगा।

यूपी के कुछ इलाकों में भी उपलब्ध रहेगी सर्विस

बता दें उत्तराखंड में अब 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। उत्तराखंड में उपलब्ध यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी। इसका दुरुपयोग न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे। उत्तराखंड से लगे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी यह सर्विस उपलब्ध रहेगी। एम्स ऋषिकेश के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में हादसा होने पर घायल की स्थिति को खतरे में पाने पर डॉक्टर हेली सर्विस के लिए रिकमेंड कर सकेंगे। यह सर्विस पूरे उत्तराखंड में उपलब्ध रहेगी।

जीवन रक्षक उपकरण रहेंगे मौजूद

एम्स ऋषिकेश के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला आपदा प्रबंधन दफ्तर भी हेली ऐंबुलेंस सेवा के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। अगर प्रदेश में कहीं पर भी सड़क हादसा या कोई बड़ी आपदा होती है, तो जरूरतमंद को हेली ऐंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इस एंबुलेंस में वेंटिलेटर समेत तमाम जीवन रक्षक उपकरण मौजूद रहेंगे। एक मेडिकल स्टाफ भी तैनात रहेगा और यह पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इसके जरिए एक समय में एक ही मरीज को अस्पताल ले जाया जा सकेगा। संजीवनी योजना के तहत शुरू हुई इस सर्विस का ऐलान सितंबर 2022 में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी। दोनों ही सरकारें पचास-पचास प्रतिशत के हिसाब के इसका खर्च वहन करेंगी।

यह भी पढ़े : धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदने से बचें, नहीं तो छा जाएगी कंगाली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button