Uttarakhand

Uttarakhand: नैनीताल पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बढ़ाए कदम

उत्तराखंड में नैनीताल पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। नैनीताल पुलिस के जवान अमेरिकन स्कूटर सेगवे से सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पुलिस के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाके में गश्त के लिहाज से सेगवे स्कूटर काफी मददगार साबित हो रहे हैं।

नैनीताल पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक कदम और बढ़ा लिया है। खबूसूरत शहर नैनीताल में पहली बार पुलिस, अमेरिकन स्कूटर सेगवे से सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रही है। खासकर माल रोड पर जहां तय समय पर वाहन प्रतिबंधित रहते हैं। ऐसे में पुलिस जवान आसानी से पूरे माल रोड का मुआयना कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर नैनीताल पुलिस को दो सेगवे स्कूटर दिए गए हैं। सेगवे एक सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर है। ये बैटरी से चलने वाले वाहन है जो बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से चल सकता है।

पर्यटन सीजन में नैनीताल के व्यस्ततम क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और छेड़छाड़ की घटनाओं पर सेगवे पर सवार जवान पूरी नजर रख रहे हैं। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग में पुलिस को इससे काफी मदद मिल रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने सेगवे से गश्त करते जवानों की फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। ट्वीट में एक विदेशी युवती की फोटो के साथ जवानों की तसवीर पोस्ट कर डीजीपी ने लिखा है कि नैनीताल पुलिस का ये स्मार्ट लुक भारतीय पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभा रहा है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सड़कों के विकास पर फोकस करेगी धामी सरकार, बनेगा प्लान

Related Articles

Back to top button