Uttarakhand

Uttarakhand: कांग्रेस के समर्थन के बाद अब सुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम धामी को लिखा पत्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने पूर्व कानून मंत्री को पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ.स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।

जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे भी लग रहा है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करें। बता दें कि बर्खास्त कर्मचारी दो महीने से विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने बर्खास्त कर्मियों के आंदोलन का किया समर्थन किया। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें:Dehradun: चारधाम यात्रा पर सीएम धामी का बयान

Related Articles

Back to top button