Uttar Pradeshराज्य

UP News पागल कुत्ते ने 26 लोगों पर किया हमला, इलाके में फैली दहशत

UP News

उत्तर प्रदेश(UP News) के बांदा जिले में कुत्ते के काटने से डर का माहौल बना हुआ है। दरअसल बांदा जिले में एक आवारा कुत्ते ने 24 लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इसी घटना के कारण लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि उस आवारा कुत्ते को पकड़ने में लोग सफल नहीं हुए।

कुत्ते के कहर से मची भगदड़

कुत्ते के लोगों को काटने के बाद से ही लोगों में डर पैदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। जब तक लोगों ने काबू पाने की कोशिश की तब तक वह आवारा कुत्ता जंगल की ओर भाग गया था। सभी घायल लोग अस्पताल में इलाज के लिए गए और रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों के लगाए गए है। जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें नियमित जांच की सलाह दी है।

यहां पढ़े पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नरैन तहसील क्षेत्र कस्बे क यह मामला बताया जा रहा है। यहीं एक ब्लॉक परिसर में लोगों के बीच पागल कुत्ते ने काटते हुए अपना कहर मचाना शुरु कर दिया था। महज 2 घंटे के अंदर पागल कुत्ते ने 26 लोगों को अपना शिकार बना लिया। हालांकि मौजूदा लोगों द्वारा उस कुत्ते को पकड़ने की काफी कोशिशें की गई।लेकिन वो जंगल की ओर भाग गया था।

26 लोगों को बनाया अपना शिकार

इस मामले में अब तक 26 लोग घायल हुए है। बता दें कि घायल हुए लोगों में 11 महिलाएं, 4 बच्चे और 11 पुरुष शामिल हैं। इस आतंक के बाद से ही मौजूदा हालात में काफी दहशत का माहौल बनता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन से उस कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़े:TMKOC: क्या इस बार दयाबेन करेंगी शो में वापसी? तैयारियों में जुटे जेठालाल

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button