Advertisement

Bihar: भभुआ का संजीत जालंधर में दिखाएगा जलवा, अंडर-19 नेशनल हॉकी के लिए चयनित

Selection in Hockey Team

Selection in Hockey Team

Share
Advertisement

Selection in Hockey Team: कैमूर जिले के भभुआ निवासी संजीत ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी संजीत कुमार का चयन नेशनल हॉकी में हुआ है। इस चयन संजीत के परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। अब संजीत 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के जालंधर में होने वाली अंडर-19 नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

Selection in Hockey Team: प्रतियोगिता में किया था बेहतर प्रदर्शन

बता दें कि 27 से 29 दिसंबर 2023 के बीच विद्यालय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के मुजफ्फरपुर में किया गया था।  इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-19 में संजीत चैंपियन रहे थे। यह प्रतियोगिता कला संस्कृति युवा विभाग एवं खेल प्राधिकरण पटना जिला प्रशासन के तत्त्वाधान में आयोजित की गई थी। बताया गया कि संजीत बिहार राज्य हॉकी एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरपुर में रहते हैं। एकलव्य टीम की ओर से खेलते हैं।

भाई और बहन भी हैं शानदार खिलाड़ी

संजीत टीम में सेंटर फारवर्ड के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। इनके बड़े भाई अजीत भी हॉकी के सीनियर नेशनल खिलाड़ी हैं जो कि नेशनल खेल चुके हैं। बताया गया कि संजीत की बहन अंकिता भी हॉकी की शानदार खिलाड़ी हैं। वह आठ बार नेशनल खेल चुकी हैं और बिहार हॉकी टीम की कैप्टन भी रहीं थीं।

ये भी पढ़ें: जॉर्ज फर्नांडिस भी थे संयोजक, क्या उन्हें मुंशी कहना उचित?- संजय झा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *