Uttar Pradesh

छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई स्थित बरौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर ने तीसरी कक्षा के एक छात्र के सिर पर तबला बजाकर रील बनाई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

Etawah News : उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सैफई के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे के गंजे सिर पर तबला बजाया. इस दौरान शिक्षक हंसते हुए नजर आए, जबकि आसपास बैठे बच्चे भी हंस रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है.

यह मामला सैफई विकासखंड के बरौली प्राथमिक विद्यालय का है. जानकारी के मुताबिक, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर ने सात से आठ साल के बच्चे को अपने सामने बैठाकर उसके सिर पर तबला बजाया. वायरल हो रहे 27 सेकेंड के वीडियो में प्रधानाचार्य कुर्सी पर बैठे दिखाई देते हैं और बच्चे के सिर पर तबला बजाते हुए ठहाके लगाते हैं. पास बैठे अन्य बच्चे भी इस दौरान हंसते नजर आते हैं.

बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य ने इस घटना की रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी. इसके बाद वीडियो तेजी से फैलने लगा और शिक्षक के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे.

वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसका संज्ञान लिया. बच्चों के साथ शिक्षक के इस तरह के व्यवहार को अनुचित माना गया और मामले की जांच कराई गई. बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने संबंधित प्रधानाचार्य दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों के प्रति शिक्षकों की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को लेकर चर्चा छेड़ दी है. छोटे बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार उनके सम्मान और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकता है. शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब इस मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- भाजपा चाहे जितनी भी रेड कर ले, हमारे पास भ्रष्टाचार का एक भी रुपया नहीं मिलेगा- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button