खेल

यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2023 में शॉन गांगुली ने भारत के लिए जीता पहला मेडल

त्रिनिदाद और टोबैगो में खेले जा रहे Youth Commonwealth Games 2023  में भारतीय तैराक शॉन गांगुली ने रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए पहला मेडल जीता उन्होंने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले तैराकी इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया।

 शॉन ने इस रेस को 4:25.47 के समय मे पूरा किया, जो उनका अब तक का बेस्ट समय है। और इसके साथ ही यह अब तक तक किसी भारतीय द्वारा हासिल किया गया सबसे अच्छा स्कोर भी है। उन्होंने आर्यन नेहरा के 4:27.62 के समय को पीछे छोड़ा।

भारत ने 11 अगस्त को समाप्त होने वाले इन खेलों में आठ खिलाड़ियों का दल भेजा है। पहले इन खेलों का आयोजन एक से सात अगस्त 2021 तक होना था लेकिन कोविड-19 महामारी तथा तोक्यो ओलंपिक और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम से जुड़े मसलों के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button