
इजरायल युद्ध में फंसे भारतीयों को भारत सरकार की तरफ से स्वदेश वापसी के लिए चलाया गया “ऑपरेशन अजय” जारी है. आज एक विशेष उड़ान तेल अवीव से दिल्ली पहुंची, जिसमें दो शिशुओं सहित 235 भारतीय नागरिक थे। यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जिसमें वह वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए नज़र जा रहे है। शुक्रवार को पहली फ्लाइट ने 212 यात्रियों को दिल्ली लाया गया था।
‘ऑपरेशन अजय’ जारी है
स्थानीय समयानुसार रात 11:02 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। रविवार को भी भारतीय नागरिकों को निकालने की कार्रवाई जारी रहेगी। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक सूचना जारी करते हुए कहा, “दूतावास ने आज विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों के अगले जत्थे को रवाना कर दिया है। अन्य पंजीकृत सदस्यों को बाद की उड़ानों के लिए संदेश भेजा जाएगा।”
शुक्रवार सुबह, ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत पहली चार्टर उड़ान, इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। यात्रियों का चयन “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया गया है, जो मिशन के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान से प्रेरित है। सरकार उनकी वापसी का खर्च उठाती है।
इजरायल में 18 हजार भारतीय हैं
इज़रायल में लगभग 18,000 भारतीय रहते और काम करते हैं, जिनमें देखभाल करने वाले, विद्यार्थी, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी शामिल हैं। 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी में सशस्त्र हमास लड़ाकों ने इजरायली सुरक्षा घेरे को चारों ओर से तोड़कर कई लोगों को मार डाला, जिसके बाद भारतीयों को बाहर निकालना पड़ा।