Punjabi Wedding : पंजाब में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे को अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश करते हुए देखा जा सकता है। वह लगातार नोट उड़ा रहा है और शादी की जगह नोटों से भर जाती है। शादी में मौजूद लोगों ने इस पल को वीडियो में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
दूल्हे ने उड़ा दिए करोड़ों
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे पैसे की बर्बादी मान रहे हैं, तो कुछ इसे दूल्हे का शाही अंदाज कह रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि दूल्हे ने करोड़ों रुपए उड़ा दिए हैं।
VIDEO देखें- यहां क्लिक करें
ज्यादातर नोट 10-10 रुपए के
हालांकि, इस पर DJ वाले ने इसका खंडन किया। उन्होंने बताया कि शादी में करोड़ों नहीं, बल्कि करीब 3 लाख रुपए उड़ाए गए थे। इसमें ज्यादातर नोट 10-10 रुपए के थे, जिससे यह रकम ज्यादा दिख रही थी। लेकिन असल में दूल्हे और उसके परिवार ने सिर्फ 3 लाख रुपए ही खर्च किए थे।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









