Advertisement

Sanjay Raut on BJP: संजय राउत का BJP पर आरोप, बोले- चुनावी फायदे के लिए किया मालदीव से झगड़ा

Sanjay Raut on BJP
Share
Advertisement

Sanjay Raut on BJP: भारत-मालदीव विवाद दूर-दूर तक थमता नजर नहीं आ रहा है। मालदीव के मंत्रियों के द्वारा पीएम पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ था। अब शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मालदीव के साथ हुए विवाद को चुनावी एजेंडा बताया है।

Advertisement

‘लोकसभा चुनाव में फायदे के लिए किया झगड़ा’

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut on BJP) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ये सब चुनावी फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने मालदीव से लड़ाई इसलिए की ताकी लोकसभा चुनाव में वो इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘इस बार पाकिस्तान के साथ लड़ाई नहीं हुई है तो इसकी कमी मालदीव से झगड़कर पूरी की जा रही है। जिसके पास आर्मी नहीं है उससे लड़ रहे हैं।’

‘भगवान राम बीजेपी की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम बीजेपी की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं है। जिन्हें बुलाया है उन्हें तो जाना ही चाहिए लेकिन जिसे नहीं बुलाया उसे भी जाना चाहिए। भगवान राम सबके हैं।

मंदिर के निर्माण स्थल पर भी उठाए सवाल

संजय राउत ने राम मंदिर की निर्माण वाली जगह पर भी कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, ‘बीजेपी जहां राम मंदिर बनाने की बात कर रही थी वहां राम मंदिर नहीं बना है। वो विवादित जगह आज भी वैसी ही है। असलियत में राम मंदिर का निर्माण उस विवादित जगह से 3-4 किलोमीटर दूर किया गया है।’ उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को इसपर बात करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप सांसद का दावा, ‘ज्यादा संख्या में नहीं संभाल पाएंगे टूरिस्ट’

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें