Punjabराज्य

‘गैंगस्टरों पर वार’ का 155वां दिन, पंजाब पुलिस ने 547 स्थानों पर छापेमारी कर 343 लोगों को किया गिरफ्तार

Punjab News : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 155वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित एवं मैप किए गए 547 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान – की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

आठ फरार अपराधी पकड़े गए

अभियान के 155वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 343 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 40,021 हो गई है.

इसके अलावा, 180 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

75 नशा तस्कर गिरफ्तार

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं.

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के 480वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 337 ग्राम हेरोइन, 378 नशीली गोलियां तथा 10,120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की.

इसके साथ ही, मात्र 480 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 69,655 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button