Uttarakhand News : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आबादी वाले क्षेत्र के पास एक विशालकाय अजगर मिलने से लोगों में हलचल मच गई। करीब 15 फीट लंबे अजगर ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
यह घटना ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल क्षेत्र की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने देखा कि अजगर कुत्ते को निगल चुका था और उसका पेट काफी ज्यादा फूल गया था। भारी शिकार के कारण अजगर सामान्य रूप से हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। इसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम वन क्षेत्र अधिकारी नितिन पंत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सावधानी बरतते हुए अजगर को काबू में लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पेट में फंसे कुत्ते को बाहर निकाला
वनकर्मियों ने अजगर के मुंह और पेट में फंसे कुत्ते को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन 55 किलो से ज्यादा बताया गया है। वन विभाग की टीम ने अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से हटाया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। अजगर के जंगल में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ठिकानों से निकलकर रिहायशी इलाकों
वन विभाग ने मानसून के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान कई बार सांप और अन्य वन्यजीव अपने ठिकानों से निकलकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।
प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू
विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को देखकर उसके करीब जाने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सके।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल कारों की घटती मांग, CNG-हाइब्रिड और EV की हिस्सेदारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









