राष्ट्रीय

इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और सही तारीख

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का त्योहार है. सावन मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस पर्व का बहनों को पूरे साल इंतजार रहता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं.

साल 2026 में रक्षाबंधन को लेकर खास बात यह है कि राखी बांधने के समय भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा. ऐसे में बहनों के पास राखी बांधने के लिए शुभ समय भी पर्याप्त रहेगा.

28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी. उदयकालिक पूर्णिमा तिथि होने के कारण रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा. इसकी कुल अवधि 3 घंटे 51 मिनट की है. इस दौरान बहनें शुभ समय में भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांध सकती हैं.

इस बार क्यों खास है रक्षाबंधन?

रक्षाबंधन पर भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है. मान्यता के अनुसार, भद्रा के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता. इस बार 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी. इसलिए राखी बांधने के शुभ समय पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा.

राहुकाल में राखी बांधने से बचें

रक्षाबंधन के दिन राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा. ऐसे में इस अवधि में राखी बांधने से बचने की सलाह दी गई है.

राखी की पूजा थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखें. पूजा के दौरान पहले भाई के माथे पर तिलक और अक्षत लगाएं, फिर आरती उतारकर दाईं कलाई पर राखी बांधें. इसके बाद भाई को मिठाई खिलाएं.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button