CWG 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने 9 अगस्त को अपने आवास पर सभी पदक विजेता एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया।
चौथे स्थान पर रहा भारत
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। भारत ने इस प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।
जो खेलेगा, वो खिलेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील भी साझा की। इसमें उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा देश का हौसला बढ़ाएं।” इसके बाद प्रधानमंत्री ने भारत माता की जय का नारा लगाया, जिसे वहां मौजूद खिलाड़ियों ने भी दोहराया।
खिलाड़ियों में गर्व और उत्साह
इस वीडियो को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी ने होस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम ने सभी मेडल विजेताओं को मिलने के लिए बुलाया, जिससे खिलाड़ियों में गर्व और उत्साह का माहौल है।
भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात में खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और देश के लिए पदक जीतने की खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें- नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राज्य की संभावना से किया इनकार, कहा- जब तक मैं PM हूं, फिलिस्तीनी राज्य नहीं…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









