Bihar

Bihar: नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह विपक्षी एकता से घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि कई दल डर की वजह से NDA में हैं। चुनाव से ठीक पहले वो महागठबंधन के साथ आ जाएंगे और इसी वजह से बीजेपी को टेंशन हो रहा है।

बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा कि काम कुछ नहीं हो रहा है सिर्फ़ प्रचार हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के अन्य राज्यों में हुई घटनाओं को लेकर मोदी को घेरा है। उन्होंने पीएम का नाम लिए बगैर कहा कि सदन चल रहा है और आप बाहर घूम रहे हैं।

नीतीश कुमार ने सवालिया लहजे में कहा-‘ क्या पहले ऐसा होता था?.. अब चीजों का सिर्फ एक ही पक्ष दिखाया जाता है… बाकी लोग जो कहते हैं वो सामने नहीं आता… अपनी बात रखना विपक्ष का अधिकार है और वो ऐसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विजय कुमार सिन्हा ने अविश्वास प्रस्ताव  पर JDU को घेरा, जानिए क्या कहा

Related Articles

Back to top button