Biharक्राइमराज्य

‘बेटी गई, अब बेटा भी मरेगा 2 दिन में’, नीट छात्रा मौत मामले में परिजनों को मिला धमकी भरा पर्चा

NEET Student Death Case : बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद अब उसके परिजनों पर भी खतरा मंडराने लगा है। अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाने पर उसके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि परिजनों को पुलिस सुरक्षा भी मिली है, इसके बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। मृत छात्रा के जहानाबाद स्थित घर पर एक बार फिर धमकी भरा पर्चा मिला है जिसमें लिखा है कि, ‘ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मरेगा 2 दिन में’।

पहले किचन में मिला था धमकी भरा पर्चा

बता दें कि इससे पहले भी मृत छात्रा के घर के किचन में एक धमकी भरा पर्चा मिला था। उस पर्चे में लिखा था कि ‘ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे’। वहीं अब ताजा पर्चा मिलने के बाद परिजन दहशत मे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस सुरक्षा होने के बावजूद अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं अब पर्चे को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

मृतका के पिता का गांव वालों पर शक

इस मामले में मृतका के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने गांव के ही लोगों पर ऐसी हरकतें करने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि पिछने महीने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयार कर रही छात्रा बेसुध अवस्था में मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टी भी की थी लेकिन, अधिकारिक बयान देने से पलट गए। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए 31 जनवरी को राज्य सरकार ने जांच Central Bureau of Investigation (सीबीआई) को सौंप दी थी। अब सीबीआई ने मामले की जांच तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें – अकेले अपने दम पर BSP लड़ेगी चुनाव, मायावती बोलीं – गठबंधन से लाभ कम नुकसान ज्यादा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button