
NEET 2024 : देश भर में नीट परीक्षा को लेकर बवाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। पेपर लीक मामले पर कई गिरफ्तारियां सामने आ रही हैं। एकतरफ बिहार में पेपर लीक को लेकर जांच चल रही है दूसरी तरफ महाराष्ट्र में पेपर लीक के मामले में गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में महाराष्ट्र में दो लोगों गिरफ्तार किया गया है। इसका मतलब है कि बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक के तार जुड़ गए हैं।
आपको बता दें कि जब से नीट परीक्षा हुई है तब से पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी मामले में शुरूआत से बात करें तो बिहार में पेपर लीक पर पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की। जिसके बाद एक दर्जन से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अब महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पेपर लीक का आरोप है। एक शख्स का नाम संजय है। कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले नीट पेपर लीक मामले पर जलील पठान की गिरफ्तारी हुई है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पेशे से शिक्षक हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi: जलमंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की दी सलाह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप